
Dainik Bhaskar: 16/02/2011

मैराथन में शामिल होंगे दिलजीत व पूजा
जालंधर & चौथी सीटी हॉफ मैराथन में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री पूजा टंडन हिस्सा लेंगी। दोनों अपनी पंजाबी फिल्म ‘लॉयन ऑफ पंजाब’ के प्रचार के लिए सीटी इंस्टीट्यूट में पहुंचे थे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ विचार साझा किए। ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने मैराथन में हिस्सा लेने के लिए लोगों से अपील की। एमडी मनबीर चन्नी, हरप्रीत चन्नी ने दिलजीत व पूजा का धन्यवाद किया।
No comments:
Post a Comment