
जीवन शैली में बदलाव लाना आवश्यकहमारे प्रतिनिधि, जालंधर : फास्ट फूड से दोस्ती व व्यायाम से दूरियां बनाना मधुमेह जैसे रोगों को दावत देना है। ये बात मंगलवार को सीटी इंस्टीट्यूट के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने दैनिक जागरण व जागरण पहल की ओर से वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन के सहयोग से गेस्टेशनल डायबिटीज मेलिटस (जीडीएम) विषय पर सीटी इंस्टीट्यूट शाहपुर में आयोजित सेमिनार में कही। वह सेमिनार में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन शैली में बदलाव के बल पर ही जीडीएम जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए प्रेरित किया। मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने दैनिक जागरण की ओर से महिलाओं के सुखद जीवन के लिए किए जा रहे प्रयास को सराहनीय बताया। इस दौरान आडियो वीडियो के माध्यम से मधुमेह व जीडीएम पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर आयोजित क्विज प्रोग्राम में इनाम जीतने वालों में श्वेता, मनप्रीत, रणबीर, दिव्य व संध्या शामिल थी। इस मौके पर सुखजिदंर सिंह, गौरी छाबड़ा, रुपिंदर कौर, बलविन्दर नागपाल, रूचि शर्मा, गुरिंदर कौर, कामिनी सहगल, चाहत गुप्ता, मोनिका छाबड़ा मौजूद थी। उधर, सीटी इंस्टीट्यूट मकसूदां में इसी विषय पर आयोजि सेमिनार में डा. नीरू चौहान ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। क्विज में विजेताओं को डायरेक्टर अश्विनी कांसल, दीपक पाल व सचिन सूरी ने पुरस्कृत किया।
No comments:
Post a Comment