
Punjab Kesari:-10/02/2011

Dainik Jagran 11/02/2011

हाफ मैराथन में हिस्सा लेंगी कई खेल हस्तियां
जागरण प्रतिनिधि, जालंधर : सिटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस जालंधर की तरफ से 6 मार्च की चैरिटी के लिए वार्षिक सिटी हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। सिटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि इस दौड़ में पांच हजार से ज्यादा लोग भाग लेंगे। शाहपुर कैंपस से शुरू होने वाली मैराथन 21 किलोमीटर तक होती है। चन्नी ने बताया कि पद्मश्री पुरस्कार विजेता और ओलंपिक खिलाड़ी बहादुर सिंह सग्गी, राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण विजेता मंजीत कौर, रजत विजेता मनदीप कौर, कोच सरबजीत सिंह व फौजा सिंह जैसी हस्तियां मैराथन में भाग लेंगी। इस अवसर पर उन्होंने मंजीत कौर और मनदीप कौर को सम्मानित भी किया। उन्होंने सभी को इस दौड़ में हिस्सा लेने का आमंत्रण दिया।
No comments:
Post a Comment